फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 vehicles loaded with illegal forest produce seized.

Una News: अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को पकड़ा

Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 vehicles loaded with illegal forest produce seized.
अंब(ऊना)। वन विभाग ने वन माफिया के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की विशेष टीमों ने रात भर चले एक सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) के दौरान अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए वाहनों में आठ से दस लाख रुपये की वन संपदा होने का विभाग ने आकलन लगाया है। इन सभी वाहनों में प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियां बिना किसी वैध परमिट के ले जाई जा रही थीं। वन विभाग ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को वन विभाग ऊना को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित और बिना अनुमति वाली वन उपज की अवैध रूप से आवाजाही होने वाली है। सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ऊना विकल्प यादव ने तुरंत संज्ञान लिया और उनके निर्देशानुसार अंब तथा भरवाईं रेंज में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने रात के समय मोर्चा संभाला और रात एक बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस गुप्त ऑपरेशन में एक के बाद एक कुल 10 गाड़ियां दबोच ली गईं। इस कार्रवाई के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में नाके लगाए गए। भरवाईं रेंज के वन कर्मियों ने दो वाहनों को पकड़ा, जो देहरा डिवीजन की तरफ से आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, अंब रेंज की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां कुल आठ वाहनों को रोका गया। पकड़े गए इन आठ वाहनों में से सात वाहन ऊना डिवीजन के और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन की तरफ से पाया गया। जब वन विभाग की टीम ने इन सभी 10 वाहनों को रोककर उनके चालकों से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, तो कोई भी चालक लकड़ी ले जाने का कोई कानूनी परमिट या वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों और उनमें लदी अवैध लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अंब के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि वन माफिया के खिलाफ विभाग पूरी तरह सतर्क है और किसी भी सूरत में अवैध कटान या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी 10 वाहनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध के मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। टीम में रंजीत सिंह, संजीव कुमार, ऊषा ठाकुर, विक्रांत, नरेंद्र, साहिल, नरेश, विकास और शक्ति चंद सहित अन्य वन कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed