फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1.93 percent people of the district did not get the vaccine

जिले के 1.93 प्रतिशत लोगों को नहीं लगी वैक्सीन

Mon, 16 Aug 2021 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
1.93 percent people of the district did not get the vaccine
ऊना। जिले में 1.93 प्रतिशत लोग अभी तक कोविड वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगवा पाए हैं। 15 अगस्त तक जिले में कोविड वैक्सीन का पहला डोज शत प्रतिशत लोगों को लगवाने का लक्ष्य था। लेकिन स अभियान में करीब 1.93 प्रतिशत लोग छूट हैं। इनमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करवाने वाली महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 4.03 लाख लोगों केे कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाने का 15 अगस्त तक लक्ष्य रखा था। इनमें से 3,98,605 को पहला डोज लग पाया है। 1,27,455 लोगों को दूसरी डोज भी लग गई है। लक्ष्य का 98.07 प्रतिशत हासिल कर लिया है। अब छूटे हुए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कवर करने की स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाई है। ऐसे लोगों की काउंसलिंग करने की योजना है ताकि इन्हें जागरूक करते हुए इनकी कोविड वैक्सीनेशन की जा सके। इस समय लोग अपने नजदीकी केंद्र में जाकर कोविड रोधी वैक्सीन का पहला डोज लगवा सकते हैं। जिले में अभी भी रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों ने उत्साह के साथ अभियान में हिस्सा लेकर कोविड रोधी टीका लगवाया है। अब तक 98.07 प्रतिशत लोगों ने पहला डोज लगवा लिया है। बचे हुए लोगों को कवर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed