फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News a bull collided with a bike a 42-year-old rider died a painful death

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में भिड़ते-भिड़ते बाइक से टकराया सांड, 42 वर्षीय सवार की दर्दनाक मौत

Fri, 29 Nov 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 08:03 PM IST
सार

जिला ऊना के नंदपुर में भिड़ते-भिड़ते सांड चलती बाइक से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Una News a bull collided with a bike a 42-year-old rider died a painful death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta

विस्तार

नंदपुर में भिड़ते-भिड़ते सांड चलती बाइक से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल देव पुत्र मूला राम वार्ड नंबर-3 नंदपुर के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम अंब-ऊना रोड पर नंदपुर में दो सांड आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक सांड बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार कपिल देव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ऊना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, जख्मों की ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed