{"_id":"69ed782f9a834f56694b7f9c85bf5abe","slug":"two-govt-employees-arrested-in-fake-d-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डीओ मामले में दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डीओ मामले में दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डीओ से सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की कड़ी में तकनीकी शिक्षा निदेशालय के दो कर्मचारियों वेद प्रकाश और पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
मौजूदा समय में पंकज कुमार इंस्ट्रक्टर के नैहरनपुखर (कांगड़ा) और वेद प्रकाश मेकेनिकल इंस्ट्रक्टर (बैजनाथ) में तैनात हैं।
तबादला होने पर इन दोनों ने एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी संजय के संपर्क किया और आरोपी ने पैसे लेकर एक फर्जी डीओ पर उनके तबादला आदेश जारी करवाए। पंकज का तबादला नालागढ़ और वेद प्रकाश का तबादला कांगड़ा करने की सिफारिश की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह डीओ भी उसी लेटर पैड पर है, जो सचिवालय की सीएम ब्रांच से चोरी हुआ था।
वीरवार को संजय और राकेश मेहता को पूछताछ के लिए थाना छोटा शिमला बुलाया गया था।
लेकिन संजय पुलिस तफ्तीश में शामिल नहीं हुआ। शुक्रवार को उसकी जमानत पर फैसला होना है, जबकि राकेश को अदालत से जमानत मिल गई है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।