फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two fire incidents in shimla

दो भीषण अग्निकांडों से दहला शिमला

Wed, 29 Jan 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Jan 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
two fire incidents in shimla

मंगलवार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए अमंगल भरा रहा। तड़के करीब 3 बजे लगी आग में एजी ऑफिस के 110 साल पुराने धरोहर भवन गॉर्टन कैसल की ऊपरी दो मंजिलें राख हो गईं। इसमें सरकारी कर्मचारियों का पेंशन और जीपीएफ संबंधी रिकार्ड भी नष्ट हो गया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


अभी यह आग बुझी ही थी कि दोपहर बाद भीड़भाड़ वाले लोअर बाजार में आग लग गई। इसमें सात दुकानें जल गईं। दोनों जगह आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निकांडों से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के शहर की ऐतिहासिक बिल्डिंग गार्टन कैसल में आग की लपटें दिखनी शुरू हुईं। करीब साढे़ तीन बजे सूचना मिलने पर सबसे पहले अग्निशमन का बचाव दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद आरट्रैक से सेना के बचाव दल ने भी मौके पर पहुंच कर बचा हुआ सामान सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जवानों ने एजी के मुख्य सर्वर और बैकअप डाटा को भी बचा लिया। दोपहर बाद 1.00 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। ऊपर की दो मंजिलें जल गई हैं और नीचे की दो मंजिलों में आग बुझाने के लिए फेंका गया पानी भर गया है।

जिस समय गार्टन कैसल में आग लगी, उस समय भवन के अंदर चार कर्मचारी चौकीदार के रूप में थे, लेकिन इसके बावजूद अग्निशमन को सूचना किसी व्यक्ति ने पहले बस अड्डे से और फिर होटल लैंडमार्क से दी गई।

अग्निशमन कर्मियों को भी मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर जाना पड़ा। इसके बाद कुछ हाइड्रेंटों में पानी न मिलने की बात भी सामने आई। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बुटेल और डीजी होमगार्ड आईडी भंडारी ने मौके का दौरा किया।

अभी यहां बचाव कार्य चल ही रहा था कि दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे लोअर बाजार में आग लग गई। यहां तंग सड़क से घटनास्थल तक पहुंचने में फायर टेंडर को मुश्किल हुई और 3 बजे आग बुझाई जा सकी। घटना में सात दुकानों में से चार पूरी तरह जल गईं, जबकि अन्य को नुकसान हुआ है। एसडीएम शहरी जीसी नेगी ने प्रभावित 14 परिवारों को 93 हजार की फौरी राहत दी।

shimla fire


थ्री इडियट्स में दिखा था गॉर्टन कैसल

आमिर खान की चर्चित फिल्म थ्री इडियट्स में गॉर्टन कैसल चांचड़ भवन के रूप में दिखा था। फिल्म में स्कैंडल प्वांइट पर चने बेचने वाले ने जिस इमारत की ओर इशारा कर चांचड़ भवन दिखाया था, यह वही भवन है। सिल्वर स्क्रीन पर आने से पहले इस भवन का इतिहास भी कमाल का रहा है। ब्रिटिश काल के समय 1904 में यह भवन बना। इसे भारत सरकार का सिविल सचिवालय बनाया गया। इसके बाद 1947 में इसे एजी को सौंपा गया।

तब चार मंजिला इस भवन में करीब 125 कमरे थे। आजादी के बाद इसी भवन में एजी पंजाब का कार्यालय चला। बाद में इसे हिमाचल को दिया गया। गौथिक शैली के इस भवन की बालकनी में राजस्थानी शैली की नक्काशी की गई है। इसकी एक मंजिला में रोजवुड इस्तेमाल की गई थी, जिसे अंडमान से लाया गया था। वर्तमान में इसमें एजी ऑफिस चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed