फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   transport corporation_himachal_800 posts

नौकरी: परिवहन निगम में जल्द होंगी 800 भर्तियां

Fri, 22 Nov 2013 12:24 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Nov 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
transport corporation_himachal_800 posts

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम प्रबंधन ने 800 चालक और परिचालकों की भर्ती का खाका तैयार किया है। जेएनएनयूआरएम के तहत मिलने वाली नई बसों के लिए स्टाफ की नियुक्ति की तैयारी निगम प्रबंधन ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फरवरी तक निगम प्रबंधन को नई बसें मिलने की उम्मीद है। इससे पहले निगम प्रबंधन ने नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाना है।
विज्ञापन


सरकार की स्वीकृति मिलते ही इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

निगम प्रबंधन ने चालक की नियुक्ति के लिए कमीशन के साथ तय वेतन देने का फार्मूला बनाया है। इसके तहत नियुक्त होने वाले चालकों को 6000 रुपये वेतन के साथ कमीशन दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालकों को भी 4000 तय वेतन और आधा फीसदी कमीशन अदा करने का प्रावधान किया है। हालांकि निगम की संयुक्त समन्वय समिति इस आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति का विरोध कर रही है।

निगम के कर्मचारी नेता शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि चालकों और परिचालकों की नियुक्ति वेतन के आधार पर रेगुलर करनी चाहिए। इतने कम वेतन में दिन रात सेवाएं देना कर्मचारियों के लिए आसान नहीं होगा। शुक्रवार को जेसीसी की बैठक में निगम प्रबंधन की इस भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा करने के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।


स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश : बाली
प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि नई बसों के लिए स्टाफ की भर्ती की जानी है। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। बीओडी से मंजूर फार्मूले पर ही इन्हें तैनाती दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed