फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists will be able to have fun in Bilaspur Gobind Sagar Lake cruise arrived from Kochi

Gobind Sagar Lake: बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में पर्यटक कर सकेंगे 'मजे-मजे', कोच्चि से पहुंचा क्रूज

Thu, 26 Sep 2024 02:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

केरल के कोच्चि से 60 सीटर क्रूज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंच गया है। प्रदेश में यह पहला मौका होगा जब गोवा की तरह पर्यटक यहां भी क्रूज का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
Tourists will be able to have fun in Bilaspur Gobind Sagar Lake cruise arrived from Kochi
केरल के कोच्चि से 60 सीटर क्रूज बिलासपुर पहुंचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा की तरह क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा। केरल के कोच्चि से 60 सीटर क्रूज बिलासपुर पहुंच गया है। 15 से 20 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


क्रूज का संचालन करने वाली फर्म की ओर से पर्यटन विभाग में पंजीकरण और इंश्योरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस फर्म को बिलासपुर प्रशासन ने गोबिंद सागर झील में क्रूज, जेटी, स्टीमर आदि चलाने का टेंडर जारी किया है। फर्म का एक क्रूज, जेटी और स्टीमर बिलासपुर पहुंच चुके हैं। यदि क्रूज के प्रति पर्यटकों का अच्छा उत्साह दिखता है तो 120 सीटर दूसरा क्रूज भी झील में उतारा जाएगा। क्रूज का संचालन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गोबिंद सागर झील पर बने मंडी भराड़ी पुल के पास से किया जाएगा। फोरलेन से आने वाले पर्यटक इस जगह पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन



 

बता दें कि गोबिंद सागर झील को बिलासपुर के कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा कोलडैम जलाशय में भी क्रूज, स्टीमर आदि चलाने के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर किया है। टेंडर आवंटित होने के बाद कोल डैम में हरनोड़ा से लेकर तत्तापानी तक 30 किलोमीटर लंबी झील का नजारा क्रूज, स्टीमर से लिया जा सकेगा।



गोबिंद सागर झील में अक्तूबर से पर्यटक क्रूज की सवारी कर सकेंगे। कोलडैम जलाशय में भी क्रूज आदि चलाने के लिए टेंडर किया गया। 15 से 20 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन दोनों जलाशयों में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा- आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त, बिलासपुर।

पर्यटन को नई उड़ान देगा क्रूज : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की खूबसूरत गोबिंदसागर झील में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए 60 सीटर क्रूज का आगमन हो चुका है। यह क्रूज पर्यटकों को 30 किलोमीटर लंबी झील के अद्वितीय और मनमोहक दृश्य का आनंद देगा। सरकार का यह प्रयास न केवल राज्य की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि इसे एक नई पहचान भी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed