फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   TGT, PGT, Himachal pradesh, Promotion, Department of higher education, Bed, PG, Teachers Association

20 हजार टीजीटी के पीजीटी बनने का रास्ता साफ

Mon, 02 Dec 2013 05:03 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Dec 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
TGT, PGT, Himachal pradesh, Promotion, Department of higher education, Bed, PG, Teachers Association
हिमाचल सरकार से उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद टीजीटी के पीजीटी में प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही विभाग में टीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


इससे 20 हजार से ज्यादा टीजीटी शिक्षकों को राहत मिलेगी। इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग ने टीजीटी से पीजीटी बनने के लिए बीएड के साथ स्नातकोत्तर डिग्री में 45 फीसदी अंकों की शर्त लगा रखी थी। शिक्षक संघों की मांग पर विभाग ने पदोन्नति के लिए छूट का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


इस मामले पर सरकार ने विधि विभाग की सलाह लेने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी ली है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा और निदेशक उच्च शिक्षा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को उनकी भर्ती के समय के नियमों पर पदोन्नति दी जा सकती है। इससे 45 फीसदी से कम अंक वाले शिक्षकों को भी पदोन्नति का मौका मिल सकेगा। अब सभी को प्रमोशन देने के बाद पीजीटी में तीन वर्ग बनेंगे।


उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि सरकार ने पीजीटी मामले में पदोन्नति के लिए छूट की मंजूरी दी है। इसमें अब तीन वर्ग बनेंगे। इस पर सरकार से दोबारा सलाह लेने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। इस पर विभाग सरकार से दोबारा निर्देशों के लिए पत्र भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed