{"_id":"6735ee46df86375f370a6847","slug":"tehsildar-and-naib-tehsildar-transfer-in-himachal-pradesh-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल सरकार ने 3 तहसीलदार और 6 नायब तहसीलदार किए स्थानांतरित, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल सरकार ने 3 तहसीलदार और 6 नायब तहसीलदार किए स्थानांतरित, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति
Thu, 14 Nov 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों और छह नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदार और छह नायब तहसीलदार के तबादला आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार नेरवा जिला शिमला विनोद कुमार को तहसीलदार नौहराधार जिला सिरमौर, तहसीलदार मंडी सदर नरेंद्र कुमार को तहसीलदार सैंज जिला कुल्लू और तहसीलदार बंजार रमेश कुमार को तहसीलदार धर्मपुर जिला मंडी लगाया गया है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदारों में सहायक चकबंदी अधिकारी सीमा बाली को निदेशालय भू अभिलेख से सुगम केंद्र उपायुक्त कार्यालय शिमला, सुशांत ठाकुर को सुगम केंद्र शिमला से तहसील कार्यालय राजगढ़ सिरमौर, सत्या पॉल को तहसील रक्कड़ से जिला कांगड़ा से तहसील कार्यालय ऊना, मोहन लाल को तहसील ददाहू जिला सिरमौर से तहसील देहा जिला शिमला, धर्मेंद्र शर्मा को उप तहसील कटौला जिला मंडी से एसएनटी सर्कल कुल्लू-2, विष्णु नेगी का मंडलायुक्त कार्यालय शिमला से उप तहसील कोटगढ़ जिला शिमला के लिए तबादला किया गया है।
विज्ञापन