फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   TB-Free Himachal 60-day target set to make the state TB-free Health Secretary issues instructions

TB Mukt Himachal: प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए 60 दिन का लक्ष्य, स्वास्थ्य सचिव ने दिए ये निर्देश

Wed, 29 Oct 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Oct 2025 03:00 AM IST
सार

मंगलवार को होटल हॉलीडे होम में टीबी मुक्त पंचायत राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुधा ने कहा कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें की टीबी की स्क्रीनिंग के लिए गठित टीमें हर दिन दो पंचायतों का दौरा कर कैंप लगाएं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
TB-Free Himachal 60-day target set to make the state TB-free Health Secretary issues instructions
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

टीबी मुक्त हिमाचल बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इससे पहले बाकी बचे 60 दिनों के लिए स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को टारगेट दिया है। मंगलवार को होटल हॉलीडे होम में टीबी मुक्त पंचायत राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुधा ने कहा कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें की टीबी की स्क्रीनिंग के लिए गठित टीमें हर दिन दो पंचायतों का दौरा कर कैंप लगाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को निर्देश दिए जाएं कि ओपीडी में आने वाले लोगों में यदि लक्षण दिखें तो उनकी टीबी जांच करवाएं, इसे लेकर साप्ताहिक फीडबैक भी लिया जाए।

विज्ञापन

सुधा देवी ने कहा कि हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीकाकरण की बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों में भ्रम पैदा हो गया था, इसलिए टीबी से बचाव की बूस्टर डोज को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल एचआईवी और पोलियो से जीत सकता है तो टीबी से जीतना भी असंभव नहीं है। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. गोपाल बेरी ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी टीबी को सामाजिक कलंक की दृष्टि से देखा जा रहा है इसलिए जरूरी है कि इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। कार्यशाला में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदीप कुमार ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज नीलम दौलटा, उप निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. राजेश गुलेरी और वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर जोशी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मृत्यु दर में सबसे अधिक कमी के लिए सोलन पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने टीबी मृत्यु दर में सबसे अधिक कमी के लिए सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ टीबी स्कोर के लिए मंडी, सबसे अधिक एक्स-रे स्क्रीनिंग के लिए ऊना, सर्वश्रेष्ठ जागरूकता गतिविधियों के लिए कांगड़ा सम्मानित किया गया। इसके अलावा कांगड़ा को लगातार दो वर्षों तक सबसे अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए रखने के लिए सिल्वर पुरस्कार प्राप्त पंचायतों की श्रेणी में प्रथम स्थान और जिला शिमला को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed