Shimla: तन्वी, प्रकर्णिका और प्रीति को नेशनल बाॅक्सिंग में जीता कांस्य पदक
5वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में 5वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य की तीन महिला मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीत लिए है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तन्वी, प्रकर्णिका और प्रीति ने कांस्य पदक जीते।
प्रीति ने 33 किलोग्राम, प्रकर्णिका ने 35 किलोग्राम और तन्वी ने 64 किलोग्राम भारवर्ग पदक जीता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिता में बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में भाग लेगी। संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी व महासचिव एसके शांडिल ने तीनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत रहे हैं। इससे नए खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
छोहारा की दो बेटियां थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
छोहारा क्षेत्र के बठोलीगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-18 महिला वॉलीबाल टीम में चयन हुआ है। वे 1 से 7 जुलाई तक थाईलैंड में होने वाली एशियन अंडर-18 महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।डोगरी मंछारा निवासी काकुल जांगटा और बठुआ कलोटी की मन्नत गुलेरिया ने यह मुकाम हासिल किया है। काकुल वीना जांगटा और कुलवंत जांगटा की बेटी हैं। मन्नत मीरा गुलेरिया और वीरेंद्र गुलेरिया की बेटी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि से छोहारा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों ने साई हॉस्टल धर्मशाला से अंकुर शर्मा और अंजलि सैनी ने प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के बादल स्थित एमएनएनटी साईं हॉस्टल में खेल को निखारा।