फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Who is Tanuja Kanwar from Himachal Debut for India Women against West Indies 3rd ODI Match Know Profile

Himachal Sports: तनुजा कंवर का अंतरराष्ट्रीय वनडे में डेब्यू, हिमाचल से चौथी महिला खिलाड़ी, जानें सबकुछ

Sat, 28 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

Tanuja Kanwar Profile Stats : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक दिवसीय फार्मेट में एक और हिमाचली महिला क्रिकेटर ने डेब्यू किया है। इसी के साथ ही तनुजा कंवर भारतीय टीम से वनडे खेलने वाली चौथी हिमाचली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन
Who is Tanuja Kanwar from Himachal Debut for India Women against West Indies 3rd ODI Match Know Profile
तनुजा कंवर (Files Photos) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक दिवसीय फार्मेट में एक और हिमाचली महिला क्रिकेटर ने डेब्यू किया है। हिमाचल के ठियोग की रहने वाली तनुजा कंवर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से पदार्पण किया। इसी के साथ ही तनुजा कंवर भारतीय टीम से वनडे खेलने वाली चौथी हिमाचली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ से सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल और रेणुका सिंह ठाकुर एक दिवसीय फार्मेट में डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि, डेब्यू मैच में तनुजा को विकेट को नहीं मिला, लेकिन भविष्य में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। तनुजा ने 9 ओवर में 44 रन दिए। मैच में तनुजा को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


आखिरी वनडे में एक साथ खेलीं हिमाचल की तीन खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में दिलचस्प बात यह रही कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम से प्लेइंग 11 में हिमाचल से तीन महिला क्रिकेटर एक साथ खेलीं। इनमें रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन दयोल और डेब्यू करने वाली तनुजा कंवर हैं।

विज्ञापन

रेणुका प्लेयर ऑफ दी सीरीज रहीं
वेस्टइंडीज के साथ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ठाकुर का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन मैचों में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ दी सीरीज का खिताब अपने नाम किया। आखिरी वनडे में रेणुका ने 9.5 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले मैच में उन्होंने 5 और दूसरे में एक विकेट लिया था।

हरलीन भी चमकीं, तीन मैचों में बनाए 160 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ हरलीन देओल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। तीन मैचों में हरलीन ने 160 रन बनाए। इसमें एक शतक भी है। पहले मैच में हरलीन ने 44 और दूसरे में 115 रन बनाए थे। हालांकि, आखिरी मैच में वह एक रन पर आउट हो गईं।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि तनुजा अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय फार्मेट में डेब्यू करने वाली हिमाचल से चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय टीम से शुक्रवार को प्लेइंग 11 में एक साथ सूबे की तीन खिलाड़ी खेलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed