फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Syed Mushtaq Ali Trophy Himachal 15 member team announced Rishi Dhawan captain And Mayank Dagar VC

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: हिमाचल की 15 सदस्यीय टीम घोषित, ऋषि धवन करेंगे कप्तानी; पहला मुकाबला 23 को अरुणाचल से

Tue, 19 Nov 2024 06:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 19 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित कर दी गई है। एचपीसीए ने ऋषि धवन को कप्तानी सौंपी है। वहीं, मयंक डागर को उप कप्तान बनाया है। टीम में कौन-कौन रहेंगे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Himachal 15 member team announced Rishi Dhawan captain And Mayank Dagar VC
ऋषि धवन/मयंक डागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम की कमान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने ऋषि धवन को सौंपी है। ऋषि इससे पहले रणजी ट्रॉफी में सफल कप्तानी कर चुके हैं और हिमाचल की टीम उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बी पूल में दूसरे स्थान पर पहुंची है। एचपीसीए ने मयंक डागर को उप कप्तान बनाया है। टीम में कंवर अभिनय, शुभम अरोड़ा, एकांत सेन, मृदुल सरोच, आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा, आयुष जंवाल, सुमित वर्मा, मुकुल नेगी, दिवेश शर्मा, प्रशांत चोपड़ा और अंकुश बैंस भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हिमाचल का पहला मुकाबला अरुणाचल से
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच 23 नवंबर से शुरू होंगे। हिमाचल का पहला मुकाबला अरुणाचल के साथ होगा। हिमाचल की टीम 20 नवंबर को मुंबई रवाना होगी। हिमाचल की टीम अपने पूल में सात लीग मैच खेलेगी। अगर टीम टॉप दो में रहती है तो नॉकआउट राउंड में जाएगी।
विज्ञापन


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। ऋषि धवन को कप्तान नियुक्त किया गया है। अनुज पाल दास टीम के कोच होंगे। असीम नारंग और शकुन सैनी सहायक कोच नियुक्त किए गए हैं- अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रणजी के बाद टी-20 में डेब्यू करेंगे दिवेश शर्मा
हिमाचल से रणजी में डेब्यू करने वाले सोलन के दिवेश शर्मा अब सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में भी पदापर्ण करेंगे। टीम के कप्तान और कोच पर निर्भर रहेगा की दिवेश का पहले मैच ही डेब्यू करवाया जाएगा या फिर दूसरे मैच में। दिवेश शर्मा ने रणजी में 11 अक्तूबर को उत्तराखंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दोनों परियों में आठ विकेट चटकाए थे। हिमाचल ने मैच पारी और 97 रन से जीता था। डेब्यू मैच में आठ विकेट चटकाने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed