फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Subedar Kuldeep Chand Last rites body reached his native village people showered flowers on him

Subedar Kuldeep Chand Last rites: पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार कुलदीप चंद, सैन्य सम्मान के दी गई विदाई

Sun, 13 Apr 2025 02:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 02:42 PM IST
सार

Subedar Kuldeep Chand Martyred: रविवार सुबह बलिदानी कुलदीप चंद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची। जहां लोगों ने तिरंगा यात्रा निकली और फूलों की बारिश करके कुलदीप चंद को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
Subedar Kuldeep Chand Last rites body reached his native village people showered flowers on him
पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार कुलदीप चंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए बलिदानी हुए जिला हमीरपुर की गलोड़ तहसील के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी की पार्थिव देह को उनके बेटे आर्यन शर्मा ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, रविवार सुबह शहीद कुलदीप चंद की पार्थिव देह जब सैन्य टुकड़ी के साथ सेना के वाहन से गांव कोहलवीं पहुंची तो बलिदानी के परिजनों के विलाप से सभी की आंखें नम हो गईं तथा पूरा गांव ‘कुलदीप चंद अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


विज्ञापन


बलिदानी की अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों की रैली निकालते हुए ‘कुलदीप चंद अमर रहे’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। थल सेना और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी हवा में फायर करके तथा शस्त्र उल्टे करके बलिदानी सूबेदार कुलदीप चंद को अंतिम विदाई दी। मौके पर प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम राकेश शर्मा ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। कुलदीप चंद दो माह पूर्व छुट्टी काटकर गए थे। वह अपने पीछे बेटा बेटी पत्नी और बुजुर्ग माता पिता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जेसीओ कुलदीप चंद का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है- मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल, जम्मू कश्मीर।
 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी कुलदीप चंद की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।''

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने व्यक्त किया शोक
प-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हमीरपुर जिला के कोहलवीं निवासी सूबेदार कुलदीप चंद के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान कुलदीप चंद वीरगति को प्राप्त हुए। मुकेश ने कहा कि कुलदीप चंद मातृभूमि के वीर सपूत हैं और उन्हें वीरता और अदम्य साहस के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और परमपिता परमात्मा से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रकट की संवेदनाएं
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुलदीप कुमार की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और परमपिता परमात्मा से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed