फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sonia and Rahul Gandhi kept taking feedback of the results from Shimla CM Sukhu congratulated Priyanka

Himachal: सोनिया व राहुल शिमला से लेते रहे नतीजों का फीडबैक, सीएम सुक्खू ने दी प्रियंका गांधी को बधाई

Sun, 24 Nov 2024 01:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

शनिवार को राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा से सोनिया गांधी और राहुल गांधी महाराष्ट्र और झारखंड सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों का पल पल फीडबैक लेते रहे। 

विज्ञापन
Sonia and Rahul Gandhi kept taking feedback of the results from Shimla CM Sukhu congratulated Priyanka
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा से महाराष्ट्र और झारखंड सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों का पल पल फीडबैक लेते रहे। 

विज्ञापन


वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत के बाद दोनों नेताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी। दोनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से भी फोन पर बात की। सोनिया और राहुल गांधी बीते दिन शुक्रवार को प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा पहुंचे हैं। यह इनका निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। रविवार को भी दोनों के छराबड़ा में रुकने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी प्रियंका को बधाई   
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रियंका गांधी को वायनाड़ उपचुनाव में जीत के लिए  बधाई दी। कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत मील का पत्थर है। इससे कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सीएम ने झारखंड विस चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। कहा कि यह उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed