फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Zila Parishad cadre employees didn't join duty even after Solan ADC's notice to call off strike

नोटिस के बावजूद काम पर नहीं लौटे जिप कैडर कर्मचारी

Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त के नोटिस के बावजूद जिला परिषद कैडर के कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। कई जगहों पर पंचायत प्रतिनिधि भी उनके समर्थन में आ गए हैं। धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत प्रधान संगठन ने कर्मचारियों का समर्थन कर उनके साथ हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। वहीं नालागढ़ में पहले ही पंचायत प्रतिनिधि कर्मचारियों को समर्थन दे रहे हैं। बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को वीरवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन कर्मचारी वापस नहीं लौटे।
जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर हैं। इससे पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके चलते जिले की 246 पंचायतों में कार्य बंद पड़ा है। वे ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में विलय करने की मांग कर रहे हैं। पंचायत संगठन विकास खंड धर्मपुर के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। ऐसे में वे भी इनके समर्थन में हड़ताल पर आ गए हैं। सरकार इनकी मांगों को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र की 77 पंचायतों के विकास कार्य रुक गए हैं। इसके अलावा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल आदि नहीं मिल रही है। लोग अपने काम करवाने के लिए भटक रहे हैं। विधायक निधि, एमपी फंड, जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत के तहत होने वाले सभी कार्य प्रभावित हो चुके हैं। तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से विकास कार्यों के एस्टिमेट भी नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौशल ने बताया कि पंचायत सचिव के हड़ताल पर जाने से लोग जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं। पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। कुछ थोड़े बहुत कार्य चल रहे हैं, वह एक दो दिन में बंद हो जाएंगे। भाजपा के हरप्रीत सैणी ने कर्मचारियों का समर्थन किया। संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि जब तक इनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed