फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth congress raised protest against privitisation and centre government in Solan

निजीकरण के खिलाफ सड़क पर उतरे सोलन युकां कार्यकर्ता

Fri, 03 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth congress raised protest against privitisation and centre government in Solan
मालरोड पर शुक्रवार को रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। प्रदेश युवा कांग्रेस ने देश में हो रहे निजीकरण को लेकर सरकार पर हमला बोल दिया है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में लोनिवि विश्राम गृह से सचिवालय तक रैली निकाली गई। आक्रोश रैली जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ग में चारों ओर निजीकरण किया जा रहा है जिसकी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। सचिवालय में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

मांगें नहीं मानने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर भूख हड़ताल कर सकती है। सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश बेचो नीति चला रखी है। एयरपोर्ट, रेलवे, मैदान या अन्य संस्थानों में निजीकरण जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दून के अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता, कसौली अध्यक्ष विपुल, नालागढ़ के अध्यक्ष गुरमीत चौधरी, अर्की के अध्यक्ष अशोक, सोलन के अध्यक्ष अंकुर ठाकुर बादल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed