फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray machine in Nalagarh hospital out of order

नालागढ़ अस्पताल में एक्सरे मशीन ठप, मरीज परेशान

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। सामुदायिक अस्पताल नालागढ़ में नौ जून से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। चिकित्सालय में एक्सरे मुफ्त होता है जबकि निजी क्लीनिकों में एक एक्सरे के 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।
एक्सरे मशीन में तकनीकी फॉल्ट आ गया है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट के पद पहले ही रिक्त पड़ा है जिससे अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहे। अब एक्सरे बंद होने से मरीजों के लिए दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

सोबनमाजरा के दाता राम नंबरदार ने बताया कि वह एक्सरे करवाने के लिए अस्पताल आए थे लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी क्लीनिक से 200 रुपये में एक्सरे करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरूणा के विनोद ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर और अन्य सुविधाएं शुरू करने की बात हो रही है लेकिन एक्सरे न होना चिंताजनक है।
बघेरी से राज कुमार ने बताया कि वह इतनी दूर से एक्सरे करवाने के लिए नालागढ़ अस्पताल आए लेकिन उन्हें मशीन खराब होने के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
नालागढ़ संघर्ष समिति के प्रधान नरेश घई ने बताया कि मुख्यमंत्री नालागढ़ में 200 बेड करने की घोषणा तो कर रहे हैं लेकिन यहां पर स्टाफ और अन्य सुविधा मुहैया करवाने से पीछे हट रहे हैं। यह अस्पताल वर्तमान रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। यहां आने वाले रोगियों को सुविधा के अभाव में चिकित्सक रेफर कर रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं।

उधर, बीएमओ डॉ. एमके दीक्षित ने बताया कि एक्सरे मशीन का कोई पार्ट खराब होने से मशीन बंद है। खराब पार्ट को मंगवाने का आर्डर दिया है। जल्द ही मशीन को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed