फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray film finished, report available on mobile

Solan News: एक्सरे फिल्म खत्म, मोबाइल से मिल रही रिपोर्ट

Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
X-ray film finished, report available on mobile
सोलन अस्पताल में एक्सरे फिल्म खत्म, एक्सरे करता टेक्नीशियन और एक्सरे रिपोर्ट को फोन से खींचते र
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के हाल,मरीजों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने क्रस्ना प्रबंधक को नोटिस किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पिछले कई दिनों से एक्स रे फिल्म नहीं है। ऐसे में एक्स-रे कराने के बाद उसकी फिल्म नहीं मिल पा रही हैं। रोजाना करीब 150 मरीज एक्सरे कराने के बाद रिपोर्ट की फोटो खींचकर दिखा रहे हैं। ऑर्थो समेत अन्य ओपीडी में करीब 450 रोगी इलाज के लिए आते है, इसमें अधिकतर ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें एक्स रे कराने की जरूरत होती है। अस्पताल में एक्स रे की सुविधा है, लेकिन यहां एक्सरे फिल्म नहीं है। ऐसे में एक्सरे कराने के बाद मरीजों को इसका प्रिंट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में एक्सरे फिल्म के लिए मरीजों को मोबाइल फोन साथ में लाना पड़ता है। एक्सरे करने के बाद वे मोबाइल में इसकी फोटो खींचते हैं। इसके बाद चिकित्सक के पास जाकर उसे दिखाते हैं। जिल लोगों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है उन्हें बाहर से एक्स-रे करवाना पड़ता है। यहीं नहीं मोबाइल पर अच्छी फोटो न आने पर चिकित्सकों को भी रिपोर्ट देखने में परेशानी हो रही है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक्सरे सुविधा निशुल्क मुहैया करवाई जा रही है। एक्सरे का संचालन पीपीपी मोड पर क्रस्ना कंपनी कर रही है। कंपनी की ओर से समय पर फिल्म के टेंडर न लगाने पर यह समस्या पेश आई है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन राकेश पंवार ने बताया कि एक्सरे फिल्म खत्म है। इसके लिए क्रस्ना प्रबंधक को सूचित कर दिया गया था। वहीं उन्हें नोटिस जारी कर अस्पताल में फिल्म मुहैया करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed