फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wrestling and Kabaddi competition will be held in Mahunag fair

Solan News: माहूनाग मेेले में होगी कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 10 Mar 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
ढकरियाणा पंचायत के हाड़ामेहता में 14 मार्च से शुरू होगा दो दिवसीय मेला
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र से आते हैं लोग, मंदिर का भी काफी पुराना है इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा की ढकरियाणा पंचायत के हाड़ामेहता में माहूनाग देवता का दो दिवसीय मेला 14 व 15 मार्च को लगेगा। ढकरियाणा पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, मेला प्रबंधन समिति के प्रधान कुलवंत राणा, उपप्रधान रामेश्वर मेहता व खेल समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।
कुलवंत राणा ने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 मार्च को सुबह परंपरागत देव पूजा एवं सर्व शांति यज्ञ के साथ होगा। मेले में दर्शकों के रोमांच के लिए ओपन कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबाल जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। बताया, ढकरियाना पंचायत में स्थित माहूनाग देवता का यह एक ऐतिहासिक मंदिर है जो कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित अति रमणीक व स्वास्थ्यवर्धक स्थल है। रियासतकाल में राजाओं के समय से बने इस मंदिर की एक नहीं अनेक विशेषताएं हैं। शिक्षाविद रविंद्र शर्मा ने बताया कि अगर आज भी किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो माहूनाग देवता का नाम लेकर मन्नत रख लें या तुरंत उसी समय इस मंदिर में पहुंच जाएं तो सांप का जहर तक नहीं चढ़ता। इस के चलते आज भी दूर-दूर से हजारों लोग मन्नतें पूरी होने पर माथा टेकने आते हैं। इ
विज्ञापन

स मेले के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें चढ़ाते है और आशीर्वाद लेते हैं। मेले की शोभा को बढ़ाने के लिए यहां अनेक खेलों व दोनों दिन कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इस वर्ष दोनों दिन भंडारा भी होगा। 14 मार्च की रात्रि को ग्रामवासियों की ओर से मंदिर परिसर में श्री माहूनाग देव का भव्य जागरण भी किया जाएगा। रात्रि ठहराव के लिए यहां समिति ने भव्य सराय भी मन्दिर परिसर में बनाई हैं। हिमाचल सरकार व पर्यटन विभाग इस तरफ अगर थोड़ा सा ध्यान दे´ तो यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है। माहूनाग के समीप ही ऐतिहासिक धार्मिक स्थल जोहड़जी साहिब, रावण की जोह़डी व मायापुरी धाम छमकड़ी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed