फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worshipping rising sun people compelets Chhathh fast in BBN

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का उपवास खोला

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worshipping rising sun people compelets Chhathh fast in BBN
बद्दी में सूर्य निकलने पर सभी लोग नमस्कार करते हुए पूर्वांचल के लोग। - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन हो गया। लोगों ने उगते सूर्य को जल चढ़ाकर देश में कोरोना संक्रमण के खत्मे और सुख-चैन की कामना की। अर्घ्य के बाद तीन दिन से अन्न-जल का त्याग कर उपवास रखने वाले लोगों ने विधिवत उपवास खोला।
विज्ञापन

बीबीएन में पूर्वांचल राज्यों के करीब दो लाख लोग रहते हैं। इनमें 80 फीसदी लोगों ने नौकरी के चलते यहीं पर छठ पूजा की। केवल 20 फीसदी लोग अपने गांव गए। बिहार राज्य के मधुबनी निवासी ब्रह्मदेव मिट्टी के हाथी पर पूजा-अर्चना का सामान रख कर अर्घ्य दिया। छपरा निवासी रमेश कुमार ने विशेष मन्नत पूरी होने पर कोशी भरी। रमेश का परिवार अर्घ्य देने से दो घंटे पहले ही घाट पर पूजा करने आ गया था।
विज्ञापन

पूर्वाचंल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य पांडे, संयोजक परम हंस दिवेदी, पिंटू सिंह, क्रांपटन फार्मा के संचालक विनोद पांडे, अरुण पांडे, चंद्रेश्वर सिंह, रुपेश सिंह ने बताया कि बीबीएन में छठ पर्व हर्षोल्लास से मनाया। लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर देश में कोरोना संक्रमण से राहत दिलाने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसा नदी का दूषित पानी पूजा करने में आई दिक्कत
सरसा नदी में उद्योगों का रसायनयुक्त पानी मिलता है जिससे पानी का रंग ही बदल गया है। पानी खराब होने के बावजूद महिलाओं ने इसमें स्नान किया और कई घंटे पानी में खड़ी रहीं। परमहंस द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने से यहां नदी नालों में कैमिकल युक्त पानी होना आम बात है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राजनेताओं ने छठ पूजा के लिए अलग से जलाशय तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed