{"_id":"69a086109767ba28ac093725","slug":"workshop-on-ramp-held-at-dharampur-solan-news-c-176-1-ssml1041-164040-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में आरएएमपी विषय पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में आरएएमपी विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से सोलन जिला के धर्मपुर में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के प्रदर्शन को बढ़ावा देना और गति लाना (आरएएमपी) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्मार्ट सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं जैसे डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, हरित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पहल और सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम मेधा (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निंग (एमएल), स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में फार्मा, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल, टेक्सटाइल, फूड एंड बेवरेज व असेंबली उद्योग के 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।