{"_id":"6735f5e6f9ab10f2de02a527","slug":"workers-staged-strike-due-to-lack-of-agreement-on-wage-agreement-solan-news-c-176-1-ssml1040-132224-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वेतन समझौते पर सहमति न बनने पर श्रमिकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वेतन समझौते पर सहमति न बनने पर श्रमिकों ने दिया धरना
विज्ञापन
300 से ज्यादा कामगार हुए इकट्ठे, उद्योग में कामकाज रहा ठप
ग्रेच्युटी, यूनिफार्म और छुट्टियों समेत कई मांगें हैं अधूरी
प्रशासन को चेताया शोषण पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन होगा उग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग बागा के श्रमिकों ने वेतन समझौते पर सहमति नहीं बनने के कारण शालूघाट बाड़ूबाड़ा मंदिर के नजदीक शांतिपूर्ण शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें लगभग 300 श्रमिकों ने भाग लिया, जिससे उद्योग का कामकाज ठप रहा।
अल्ट्राटेक कामगार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार और महामंत्री सुनील कुमार ने बताया की जो श्रमिक यहां से सेवानिवृत होकर गए हैं, उनकी ग्रेच्युटी भी नहीं दी गई। बहुत से श्रमिक यूनिफार्म, गर्म जैकेट की सुविधा से वंचित हैं। वार्षिक छुट्टी भी केवल 12 ही देते हैं और मासिक वेतन भी केवल 26 दिन का दिया जाता है। इसके अतिरिक्त वेज बोर्ड में भी दो श्रेणी में बांटा गया है जबकि कर्मचारी क्रमांक सभी का समान है, लेकिन मासिक वेतन में भिन्नता बहुत अधिक है। हिमाचल सरकार ने 25 रुपये की बढ़ोतरी की है वह भी श्रमिकों को नहीं दिया गया। इससे पूर्व भाजपा सरकार ने 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी वह पैसा भी नहीं दिया।
हिमाचल प्रांत के महामंत्री यशपाल हेटा ने कहा कि यदि समय पूर्व वेतन समझौता नहीं होता, तो वह लगातार हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ के महामंत्री ने कहा की इस शक्ति प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश के छः सीमेंट उद्योगों से पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सीमेंट महासंघ बनाने का समर्थन किया है। शीघ्र हिमाचल सीमेंट महासंघ की कार्यसमिति का गठन होगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन को आगाह किया कि अगर अल्ट्राटेक बागा सीमेंट में शोषण पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में बहुत बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
शक्ति प्रदर्शन में अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, भामसं जिला सोलन के उद्योग प्रभारी ह्रदय राम, जिला सोलन के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, एसीसी बरमाणा सीमेंट के अध्यक्ष कालाराम कश्यप, महामंत्री गगनेश कुमार, अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, पाध्यक्ष राकेश कुमार सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य उद्योगों से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।