फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers in Bhud based factory in Baddi shouts slogan against pending demands

भुड की कंपनी में कामगारों ने मांगों लेकर लेकर गेट पर दिया धरना

Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Workers in Bhud based factory in Baddi shouts slogan against pending demands
बद्दी की मोरपिन कंपनी के कामगार फैक्टरी गेट के बाहर धरना देते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। भुड स्थित मोरपिन कंपनी के कामगारों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल की। करीब 400 कामगार फैक्टरी गेट पर पूरा दिन बैठे रहे। कामगारों ने एक माह पहले भी हड़ताल की थी लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई मांग पूरी नहीं हुई। इससे कंपनी कामगारों को दोबारा हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन

इंटक के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर, सचिव जसविंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजन गोयल, गुरदयाल सिंह, बीडीसी सदस्य बलदेव, कामगार अरविंद कुमार, अनिल, जगदीश, अनिश, जीतू, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार के नेतृत्व में कामगार कंपनी गेट पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

कामगार नेताओं ने बताया कि जो कामगार किसी जरूरी काम से घर जाता है तो लौटने पर उसे री-ज्वाइनिंग दी जा रही है। अगर कर्मी 12 साल पुराना है तो उसकी वरिष्ठता खत्म कर दी जाती है। कामगारों को ओवरटाइम सिंगल दिया जा रहा है। कामगारों के साथ मैनेजमेंट का व्यवहार भी सही नहीं है। सैलरी भी समय पर नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा के नेतृत्व में कामगार नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधक से मिल कामगारों की मांगों पर बातचीत की गई। कंपनी के लायजनिंग अफसर विकास ठाकुर ने बताया कि किसी भी कामगार को री-ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। कोरोना संक्रमण में कम उत्पादन कम के चलते ओवर टाइम सिंगल दिया जा रहा है। उत्पादन बढ़ते ही उसे डबल कर दिया जाएगा। जल्द ही कामगारों से बातचीत कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed