फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers caught in fire should get proper compensation

Solan News: आग की चपेट में आए कामगार को मिले उचित मुआवजा

Sun, 11 Feb 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों के लंबित एरियर का भी जल्द किया जाए भुगतान
विज्ञापन

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच बरोटीवाला इकाई की बैठक में हुई , जिसमें झाड़माजरी की एरोम फैक्टरी में आग की चपेट में आए कामगारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। मंच के अध्यक्ष उदय राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने एक जनवरी 2016 से पहले व बाद में सेवानिवृत कर्मचारियों को 8 फीसदी बकाया वेतन का एरियर देने की मांग की है।

सरकार को बने हुए दूसरा साल शुरू हो गया है लेकिन पेंशनरों को बकाया वेतन का 12 फीसदी डीए नहीं दिया गया है। जिससे पेंशनरों में रोष व्याप्त है। उदय चौधरी ने कहा कि मेडिकल बिलों के भुगतान को सरकार बजट का प्रावधान करें। कई पेंशनर 80 साल पार कर चुके हैं और बीमार रहते हैं। बजट के अभाव में उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में करीब दो लाख पेंशनर हैं। उनकी मांगो को लेकर राज्य कार्यकारिणी लगातार सरकार से संपर्क में है। लेकिन अभी तक बकाया एरियर लंबित है। जिसकी शीघ्र भुगतान करने की लिए बैठक में प्रस्ताव पारित करके भेजा गया। पेंशनरों की पुरानी मांग 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5, 10 व 15 फीसदी भत्ता प्रत्येक पेंशनर की नई बेसिक में समायोजित करने की मांग की। पेंशनरों ने बताया कि सभी सेवानिवृत्त पेंशनरों के नए वेतनमान फिक्सेशन केस एजी ऑफिस शिमला में हैं। पेंशनरों के लंबित सभी मामले निपटाए जाएं। बैठक में रामदास, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, शेरू राम, शंभू राम, अमरनाथ, राम कुमार, गीता राम, प्रीतम चंद, प्यारे लाल व दीवान चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed