फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work unitedly for Panchayat elections: Rohit Thakur

पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर करें काम : रोहित ठाकुर

Wed, 21 Jan 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Work unitedly for Panchayat elections: Rohit Thakur
सर्किट हाउस सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते ​शिक्षा मंत्री। संवाद
शिक्षा मंत्री ने सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वरमाणी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री ने आगामी पंचायती राज चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि आने वाला समय कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। पंचायती राज चुनाव नजदीक हैं और एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव भी होने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत और नगर निकाय चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुभाष वरमाणी ने शिक्षा मंत्री को आश्वासन दिया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, बलदेव सिंह ठाकुर, बघाट बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा, पूर्व महासचिव शिवदत्त ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय वर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed