फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work done in school cluster plan at block level The report will have to be submitted to the education department within two days.

Solan News: खंड स्तर पर स्कूल क्लस्टर योजना में किए कार्यों की दो दिनों में शिक्षा विभाग को सौंपनी होगी रिर्पोट

Thu, 13 Jun 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्षिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने बीओ और बीपीओ को जारी किए आदेश
विज्ञापन

12 जून को प्रभारियों के साथ बैठक कर दिए थे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा विभाग की ओर जारी आदेशों के बाद 12 जून को स्कूल क्लस्टर की खंड स्तरीय बैठक हुई, जिसमें खंड शिक्षा प्रभारियों की अध्यक्षता में स्कूल क्लस्टर को लेकर विभिन्न योजनाएं और कार्यों पर चर्चा की गई थी। वहीं अब यह रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को 15 जून तक सौंपनी होगी। इसके लिए विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हाल ही में डाइट सोलन में खंड शिक्षा अधिकारी, खंड अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने की थी। जिसमें क्लस्टर सिस्टम में बदलाव के निर्णयों को लागू करने के लिए मंथन किया गया। इसमें सभी शिक्षा खंड अधिकारियों को 12 जून को खंड स्तर पर क्लस्टर स्कूल के प्रभारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें क्लस्टर को लेकर किए गए कार्यों का मंथन कर इसकी रिपोर्ट 15 जून को शिक्षा उपनिदेशक को सौंपने के आदेश दिए थे। वहीं यह रिपोर्ट विभाग की ओर से शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। खंड स्तर पर आयोजित बैठक में क्लस्टर सिस्टम में 300 मीटर के दायरे को बढ़ाकर अब 500 मीटर करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में कई स्कूल 300 मीटर के दायरे की शर्त के चलते क्लस्टर सिस्टम में शामिल नहीं हो पाए हैं उन स्कूलों को 500 मीटर के दायरे के तहत इस प्रणाली में लाया जाएगा। स्कूल की भौगाेलिक व अन्य परिस्थितियों को देखकर राहत भी प्रदान की जाएगी। यदि स्कूलों में संयुक्त प्रार्थना सभा, मिड-डे मील एक साथ करने की व्यवस्था संभव नहीं होगी तब इसमें राहत दी जाएगी। हालांकि इन स्कूलों में क्लस्टर सिस्टम की अन्य शर्तों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट का इंतजार
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि योजना में सार्थक बदलाव किए जा रहे हैं ताकि बचे हुए स्कूलों को इस योजना में लाया जा सके। इसके लिए खंड स्तर पर सभी प्रभारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसमें नए स्कूलों को जोड़ने सहित क्लस्टर के तहत किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिसे 15 जून तक सौंपना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed