फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in school compitition

Solan News: कविता वाचन में तानिया, एकल गान में समीक्षा प्रथम

Wed, 23 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोयला में क्लस्टर स्तर के बाल मेले का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में क्लस्टर स्तर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता लायक राम ठाकुर ने बताया कि एसएमसी अध्यक्ष गुरुदेव सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। बाल मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता वाचन में तानिया प्रथम, ध्रुव द्वितीय, प्रणव तृतीय रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छमकड़ी विद्यालय प्रथम, गोयला विद्यालय द्वितीय, हाडा मेहता विद्यालय तृतीय रहा। एकल गान में गोयला की समीक्षा प्रथम, भावना द्वितीय, ढकरियाणा महक तृतीय रही। समूह गान में ढकरियाणा विद्यालय प्रथम, गोयला विद्यालय द्वितीय व तृतीय रहा।

विज्ञान प्रोजेक्ट में इशिका गोयला प्रथम, नैतिक गोयला द्वितीय और दिव्यांश गोयला तृतीय रहा। गणित प्रोजेक्ट में गोयला के ऋतिक ने प्रथम, छमकड़ी स्कूल की मन्नत ने द्वितीय व मनजीत तृतीय ने स्थान हासिल किया। बाल मेले के तहत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि गुरुदेव सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए व अपनी ओर से 2100 रुपये एवं राम सिंह ने 500 रुपये प्रदान किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संदीप आगरा, अशोक कुमार, अनिल वशिष्ठ, विमल कुमार, रविंद्र, सुशील मल्होत्रा, नरेश कुमार, सुनील कुमार, पूनम ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, जयपाल शास्त्री, सुखदेव, दीपक कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed