{"_id":"670d1933db8baccb3406fa20","slug":"won-in-roll-playwon-in-roll-play-solan-news-c-176-1-ssml1040-130473-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रोल प्ले प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रोल प्ले प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीईआरटी सोलन में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन में दो दिवसीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता एससीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन रोल प्ले में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना की 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंपेक्ट ऑफ सोशल मीडिया, सोशल वैल्यू, ट्रांजिक्शन ऑफ टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर नाटकों का मंचन किया गया। इसमें रोल प्ले में सिरमौर की टीम विजेता बनी, दूसरे स्थान पर कांगड़ा की टीम रही। तीसरा स्थान कुल्लू की टीम को मिला। विजेता सिरमौर की टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान निर्णयक मंडल में संजीव अरोड़ा, यशपाल कपूर और हेमंत अत्री शामिल रहे। एससीईआरटी की कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. रजनी सांख्यान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट ऑफिसर त्रिवेणी शर्मा रहीं।