{"_id":"67360afe417e2ff3d5039113","slug":"won-in-kabaddiwon-in-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-132231-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीनियर वर्ग में जेपी अकादमी पाई कैथल की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीनियर वर्ग में जेपी अकादमी पाई कैथल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी अकादमी ऊना हिमाचल की टीम को किया पराजितकोटबेजा में ग्रामीण युवक मंडल ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कसौली के कोटबेजा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 70 किलोग्राम भार वर्ग टीमों के मैच करवाए गए। इसमें जेपी अकादमी पाई कैथल की टीम विजेता बनी, उन्होंने जेपी अकादमी ऊना को हराया। उन्होंने 31 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी दी गई। उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी दी गई। इन दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बीस से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह के मुख्यातिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। विशिष्ठ अतिथि डाॅ. आर ठाकुर रहे। ग्रामीण युवक मंडल की ओर से पिछले 42 वर्षों से लगातार यहां 13 व 14 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ की टीमें भाग लेती हैं। इस अवसर पर आहूजा एंड कंपनी पिंजौर की ओर से भी क्लब को 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में ग्रामीण युवक मंडल के अध्यक्ष हीरा लान पंवार, सचिव अरविंद ठाकुर, वित्त सचिव कृष्ण दत्त ठाकुर, उपाध्यक्ष तेजू ठाकुर, पूर्व प्रधान नरोत्तम वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, हेमंत शर्मा, पूर्ण चंद, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।