फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women made aware about cyber fraud

Solan News: महिलाओं को साइबर धोखाधड़ी पर किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women made aware about cyber fraud
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिल
सोलन। नाबार्ड के सौजन्य से यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं की ओर से नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर में आयोजित किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों ने महिलाओं को यूको अपराजिता बचत योजना, महिलाओं को डिजिटल जागरूकता और साइबर धोखाधड़ी, वित्तीय सुरक्षा और ऋण सुविधाएं के बारे में जानकारी दी। उपस्थित अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि जब एक महिला सशक्त और हुनरमंद बनती है, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज की आर्थिकी को मजबूत करती है। इस मौके पर अंचल प्रबंधक सोलन रचना मिश्रा ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सोलन तमन्ना मोदगिल, बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक प्रबंधक राहुल जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed