फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women clean public roads

Solan News: महिलाओं ने की सार्वजनिक रास्तों की साफ सफाई

Fri, 23 Jan 2026 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women clean public roads
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में सफाई कार्यक्रम दौरान मौजूद महिलाएं। स्त्रोत महिला मंडल
मनलोग बड़ोग गांव की महिलाओं ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के तहत गांव मनलोग बड़ोग की महिलाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गांव मनलोग बड़ोग से लेकर दाड़लाघाट तक के मार्ग की साफ-सफाई की। इस दौरान सड़क किनारे उगी झाड़ियों एवं कंटीले पौधों को हटाकर रास्ते को साफ किया गया। महिलाओं के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीणों ने महिलाओं की इस सामूहिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। इस स्वच्छता अभियान में गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान में सुनीता शर्मा, बिमला शर्मा, रुक्मिणी शर्मा, सुमन शर्मा, अमरावती शर्मा, चिंतामणि शर्मा, जयदेवी शर्मा, मंजू शर्मा, पार्वती शर्मा, निर्मल शर्मा और शिवम शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed