फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने बद्दी थाना के तहत एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी चंबा जिले के तीसा का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ महिला ने कांगड़ा में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

महिला आरोपी के साथ लिव इन में रहती थी। आरोप है कि युवक ने उससे शादी से इंकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस को दी। इसके बाद ये मामला बद्दी के लिए ट्रांसफर किया गया। संबंधित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह कांगड़ा की रहने वाली है और बद्दी में एक कंपनी में कार्यरत थी।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी चंबा के तीसा के एक युवक से मित्रता हो गई। उक्त युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी युवक को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed