फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman accused of becoming ward member on Scheduled Caste certificate

Solan News: महिला पर लगाया अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र पर वार्ड सदस्य बनने का आरोप

Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने शिकायत के आधार पर बीडीओ पट्टा से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। गोयला पंचायत के शेरला वार्ड में सर्वसम्मति से निर्वाचित वार्ड सदस्य पूजा कुमारी पर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। उपायुक्त ने कथित दुरुपयोग के संबंध में दायर शिकायत पर बीडीओ पट्टा से रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त सोलन को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि पूजा कुमारी मूल रूप से सामान्य वर्ग से संबंध रखती हैं। विवाह के उपरांत उन्होंने अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया और उसी के आधार पर गोयला पंचायत के शेरला वार्ड से अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा तथा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर होता है, न कि विवाह के आधार पर। ऐसे में यदि अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र केवल विवाह के आधार पर जारी किया गया है, तो इसकी वैधता की जांच आवश्यक है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी, पट्टा से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, पट्टा के बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। वह सहायक निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट लेकर जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके स्थायी समाधान के लिए 30 मई को चुनाव के बाद एक माह की अपील करने का समय होता है। इस दौरान शिकायतकर्ता इसकी शिकायत एसडीएम बद्दी को कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed