फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   winter vacation textbooks keep in touch with students

Solan News: सर्दियों की छुट्टियों में पाठ्य पुस्तकों से संपर्क बनाए रखें विद्यार्थी

Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने भी बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पर की चर्चा
विज्ञापन

जिले भर के स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
सभी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम भी किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले सभी सरकारी स्कूलों में 30 दिसंबर को स्कूल शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इसके तहत छात्रा स्कूल सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया।
सुबह 11:45 पर शुरू हुए कार्यक्रम में जन सहभागिता से शिक्षा का वातावरण बेहतर हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के प्रति रिपोर्ट कार्ड को अभिभावकों के साथ साझा किया गया। इस मौके पर अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चे निरंतर पाठ्य पुस्तकों के संपर्क में बने रहें। इसके अलावा अभिभावकों से भी गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे गए। छात्रा स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
शैक्षणिक प्रोग्रेसिव रिपोर्ट पर हुई चर्चा
कुनिहार(सोलन)। छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शिक्षा संवाद का आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बोर्ड की परीक्षाओं वाली कक्षाओं दसवीं व जमा दो के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रोग्रेसिव रिपोर्ट को हर विषय के शिक्षकों से जाना। बच्चों की इस सत्र की हाजिरी सहित शिक्षा प्रगति रिपोर्ट को अध्यापकों ने हर अभिवावक के समक्ष रख कर किस तरह कमियों को दूर किया जा सकता है इस विषय पर शिक्षा संवाद में चर्चा की। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने के लिए शिक्षक व अभिवावक के बीच समन्वय होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अभिभावकों से स्कूल के विकास की अपील
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में सत्र के तीसरे संवाद का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष हेमचंद ने की। जिसमें प्राथमिक और उच्च विद्यालय के अभिभावकों, शिक्षार्थियों, अध्यापकों के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन हुआ। अध्यापकों ने अभिभावकों को कुछ आवश्यक विषयों पर अवगत करवाया और अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की। उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमचंद ने लोगों से स्कूल के विकास में योगदान देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed