फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   will start in a month SDM office in Baddi

Solan News: एक माह में शुरू हो जाएगा बद्दी में एसडीएम कार्यालय

Tue, 06 Aug 2024 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 06 Aug 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी सुविधा, सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

नालागढ़ के 17 व कुठाड़ के 3 पटवार सर्कल होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा को अपना अलग से उपमंडलाधिकारी कार्यालय मिल गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह कार्यालय एसडीएम बद्दी के नाम से होगा।

नालागढ़ के बाद अब बद्दी में सब डिविजन बन गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एक माह के भीतर एसडीएम कार्यालय यहां पर काम करना शुरू कर देगा। इसमें बद्दी तहसील के 17 और उपतहसील कुठाड़ के 3 पटवार सर्कल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने इसके वित्तीय प्रस्ताव के दस्तावेज भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलते ही यहां कार्यालय खोला जाएगा। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही दून का एसडीएम कार्यालय 2 अक्तूबर से शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन इसी बीच पूरे प्रदेश में बाढ़ आ गई जिससे आपदा प्रबंधन के कारण यह लटक गया और उसके बाद लोकसभा व उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लग गई। अब सारी रुकावटें दूर होने और हाईकोर्ट से सहमति मिलने के बाद बद्दी में एसडीएम के बैठने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

बद्दी उपमंडल में ये सर्कल होंगे शामिल

नालागढ़ उपमंडल के जो पटवार सर्कल बद्दी उपमंडल में शामिल होंगे उनमें मानपुरा, लोदीमाजरा, ढेला, अबरनी, बबासनी, भुड, थाना, संडोली, बद्दी, सौडी, टाली, भटौली कलां, बरोटीवाला, कैडोल, नालका, मंधाला शामिल है। वहीं कसौली उपमंडल के पटवार सर्कल पटटा, घयाण व भावगुडी बद्दी एसडीएम कार्यालय में आएंगे।



इनसेट
एक माह में कार्यालय करेगा काम शुरू : रामकुमार
दून के विधायक और सीपीएस रामकुमार चौधरी ने कहा कि हाईकोर्ट से स्वीकृति पत्र मिल जाने के बाद प्रदेश सरकार ने बद्दी में दून विधानसभा का एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के एक माह के बाद बद्दी में एसडीएम कार्यालय काम करना प्रारंभ कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed