फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Will protest if JCC meeting is not called till Diwali

Solan News: दिवाली तक जेसीसी की बैठक नहीं बुलाई तो करेंगे आंदोलन

Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

पेंशनर्स कल्याण संगठन पट्टा महलोग की बैठक में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा महलोग इकाई की मासिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया लाल ठाकुर ने की। बैठक में रोष जताया कि पेंशनर्स के बार-बार आग्रह करने के बाद भी सरकार ने उनकी समस्याओं के निवारण नहीं किया। अभी तक जेसीसी का गठन भी नहीं किया है।
बैठक में हैरानी जताई कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच करीब 30-40 हजार सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को छठे वेतन आयोग द्वारा निर्धारित वेतनमान और पेंशन के एरियर का बकाया, लिव-इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी का बकाया जिसकी राशि प्रति पेंशनर लाखों रुपये में देय है। अगर यही राशि समय रहते मिल जाती तो ब्याज सहित डेढ़ दो गुना हो जाती।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा हुई कि अच्छा होता अगर मंत्रियों की तरह पेंशनर्स की सैलरी के बकाया हिस्से की अदायगी की अवधि भी निश्चित हो जाती। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते की तीन किश्तें, पांच सालों से चिकित्सा बिलों का भुगतान सहित अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनर्स को समय पर पेंशन अदा की जाए और जल्द जेसीसी की बैठक बुलाई जाए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अगर सरकार दिवाली से पहले पेंशनर्स की जेसीसी गठित करके बातचीत को नहीं बुलाती है तो पेंशनर्स आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इसमें मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों तक का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इकाई के महासचिव देव करण कौशल, कोषाध्यक्ष एआर भाटिया, बृजलाल, लच्छमी राम, सावित्री देवी पपी राम, कुंदन लाल, गुलाब सिंह ठाकुर, धर्म सिंह, सुंदर लाल और गण्यमान्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed