{"_id":"68ff525f54e15e0a9a027830","slug":"when-will-the-potholes-at-chakkimor-be-filled-vehicles-are-skidding-on-the-four-lane-solan-news-c-176-1-sln1009-155843-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चक्कीमोड़ पर कब भरे जाएंगे गड्ढे, फोरलेन पर हिचकोले खा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चक्कीमोड़ पर कब भरे जाएंगे गड्ढे, फोरलेन पर हिचकोले खा रहे वाहन
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
हाईवे पर चक्कीमोड मे गढो से वाहन क्रोस करते हुये धुल से परेशान I
Link Copied
परवाणू-सोलन फोरलेन लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें, पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू से सोलन के बीच बने फोरलेन हाईवे पर यात्रियों का सफर अब जानलेवा साबित हो रहा है। खासकर चक्कीमोड़ पर बीती बरसात के बाद बनी गड्ढों की गंभीर समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। यहां सड़क पर गहरे और खतरनाक गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे वाहन हिचकोले खाकर चलते हैं और हर समय दुर्घटना का बड़ा खतरा बना रहता है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा हायर की गई कंपनी फोरलेन पर जगह-जगह गड्ढे भरने का काम कर रही है। सनवारा टोल प्लाजा से आगे सड़क पर टारिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है और कई अन्य स्थानों पर भी टारिंग जारी है, मगर हैरानी की बात यह है कि चक्कीमोड़ की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन दिनों बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं, लेकिन सड़कों की यह खस्ताहालत उन्हें भारी परेशानी दे रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में सड़कों की खराब हालत का सीधा असर प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना तय है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि एनएचएआई तुरंत चक्कीमोड़ पर मरम्मत कार्य शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।