फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wheat crop ready, procurement center not yet open

गेहूं की फसल तैयार, अभी तक नहीं खोले खरीद केंद्र

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। एफसीआई ने अभी तक नालागढ़ और बद्दी में गेहूं के खरीद केंद्र शुरू नहीं किए हैं। किसानों के आग्रह के बावजूद सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है, जबकि गेहूं की फसल तैयार हो गई है। पिछले वर्ष भी किसानों को गेहूं बेचने के लिए काफी भटकना पड़ा था।
विज्ञापन

नालागढ की इंदिरा अनाज मंडी में गेहूं की खरीद की जाती है, लेकिन यह स्थान काफी छोटा है। पिछले वर्ष भी किसानों के यहां पर काफी दिक्कत हुई थी। पिछले वर्ष जहां गेहूं की सफाई के लिए बहुत कम झरने लगाए थे, वहीं जगह की कमी के चलते किसान सड़कों पर कई दिन तक खड़े रहे। इस वर्ष अखिल भारती किसान यूनियन की हिमाचल इकाई ने अप्रैल के पहले सप्ताह से खरीद केंद्र शुरू करने की मांग की थी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब की सीमा के साथ लगते नालागढ़ और बद्दी के किसान पहले अपनी गेहूं पंजाब की मंडी में बेचते थे, लेकिन पिछले साल से पंजाब और हरियाणा में हिमाचल के किसानों की गेहूं, धान और मक्की की खरीद नहीं होती है। इसके चलते किसान अपनी फसल ओने पोने दाम में ही बेच रहे हैं। पिछले वर्ष सरकार ने अप्रैल के अंत में खरीद केंद्र खोला, लेकिन वहां पर झरने कम होने से बारी आने के बाद भी कई कई दिन तक किसान अपनी गेहूं नहीं बेच पाए। इस बार भी सरकार और एफसीआई उसी ही स्थिति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव नरेश घई ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह में अचानक गर्मी पड़ने से किसानों की गेहूं पक गई है, लेकिन अभी तक एफसीआई ने खरीद केंद्र नहीं खोले हैं। इस कारण हालात पिछले साल की तरह होने वाले हैं। उधर, कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि अभी तक उनके पास खरीद केंद्र खोलने को लेकर कोई सूचना नहीं है। इस बार नालागढ़ और बद्दी के मलपुर में दोनों स्थानों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed