{"_id":"648f4f62cba91f60a505d1f9","slug":"welfare-officers-office-became-showpiece-solan-news-c-176-1-ssml1040-1870-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कल्याण अधिकारी कार्यालय बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कल्याण अधिकारी कार्यालय बना शोपीस
Mon, 19 Jun 2023 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी में एक साल पहले बना तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय स्टाफ के अभाव में विभाग को अभी हेंडओवर नहीं हो पाया है। ऐसे में कार्यालय शोपीस बनकर रह गया है। वहीं यह सरकारी भवन चोरों के निशाने पर भी है। वहीं बंद पड़ा यह लाखों का भवन खराब हो रहा है। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने इस भवन का निरीक्षण किया और एक सप्ताह के भीतर यहां स्टाफ मुहैया कराने के बाद इसे कल्याण विभाग को सौंपने की बात कही है।
बद्दी के बुरांवाला में 72 लाख की लागत से तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय बना है। लोनिवि ने इस भवन को एक साल पहले बनाकर तैयार कर दिया था, लेकिन स्टाफ न होने से विभाग ने इसे अपने अधीन नहीं लिया है। पूर्व सरकार ने यहां पर भवन तो बना दिया लेकिन स्टाफ नहीं भेजा। नई सरकार ने भी अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे यह बंद पड़़ा यह भवन खराब हो रहा है।
विभाग ने यहां का जिम्मा नालागढ़ के तहसील कल्याण अधिकारी को दिया है। जो सप्ताह में दो दिन बद्दी के नगर परिषद भवन में पहले से चल रहे कमरे में अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। बद्दी में तीन हजार के करीब सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले कर्मचारी हैं। पेंशन तो वर्तमान में ऑनलाइन मिल जाती है लेकिन किसी प्रकार का पत्राचार करने के लिए पर्याप्त कार्यालय की जरूरत होती है।
विज्ञापन
तीन बार हो गई चोरियां
लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि यह भवन बन कर तैयार है लेकिन जिला कल्याण विभाग इसे अपने अधीन नहीं ले रहा है। इससे यहां पर तीन बार चोरी हो चुकी है। पहले चोर टोटियां, दूसरी बार खिड़कियां और तीसरी बार बिजली के तार निकालकर ले गए। उन्होंने बताया कि तीन बार हुईं चोरियों में डेढ़ लाख का नुकसान विभाग हो चुका है। इसकी शिकायत विभाग ने बरोटीवाला पुलिस थाने में कराई है। उन्होंने विभाग से इस भवन को टेक ओवर करने की अपील की है।
जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि बद्दी में तहसील कल्याण अधिकारी, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली पड़ा है। पिछले साल अक्तूबर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद सरकार से स्वीकृत कराया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह डिनोटिफाई हो गया। उन्होंने इस बारे में सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत कराया है, जैसे ही स्टाफ मुहैया होता है। भवन को अपनी अधीन कर लिया जाएगा।
ओमपाल सिंह