फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Welcome to the players who topped the Kho-Kho competition

Solan News: खो-खो प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों का किया स्वागत

Wed, 14 Aug 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। खंड स्तरीय अंडर-14 वर्ग की छात्रों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि दाड़लाघाट स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल के 20 खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों, सभी स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को इस जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलो में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस जीत से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा ने बच्चों को बधाई दी और प्रार्थना सभा में बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


------------

कराड़ाघाट स्कूल में किया खिलाड़ियों का स्वागत
दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में चल रही अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें वॉलीबाल में राजकीय उच्च विद्यालय कराडघाट के छात्रों ने द्वितीय स्थान और घनागुघाट के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कराड़ाघाट विद्यालय के सभी अध्यापकों हिमेश कुमार, मुनेक कुमार, देवेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रक्षा कुमारी, शीश राम और राजेश कुमार शर्मा समेत पाठशाला के मुख्याध्यापक हरीश गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी। भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुख्याध्यापक ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed