फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water problem in soaln

सोलन में पीने के पानी पर सियासत तेज, जनता त्रस्त

Thu, 11 Feb 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 11 Feb 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
water problem in soaln
करोड़ों की लागत से बनी गिरि परियोजना शहर की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। पीलिया के प्रकोप के चलते अश्वनी खड्ड के पानी की सप्लाई पर रोक लगा दी है। लेकिन अब गिरि भी हांफ चुकी है।
विज्ञापन


वहां से शहर के लिए की जा रही पानी की आपूर्ति नाकाफी है। करीब 6 लाख गैलन पानी की शार्टेज आजकल चल रही है। वहीं गिरि पर निर्भर आसपास के करीब 100 गांवों में पेयजल किल्लत की विकराल स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


लेकिन आईपीएच और प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं पानी की किल्लत पर सियासत गरमाने लगी है।

  पानी की बेहतर आपूर्ति के प्रयास करने के बजाय राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगी हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा समर्थित नगर परिषद में भाजपाइयों के वार्डों को भरपूर पानी मिल रहा है। भाजपा का कहना है कि आईपीएच और स्थानीय विधायक की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते यह नौबत आई है। उधर पानी को लेकर छिड़ी सियासत में जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 लाख गैलन पानी की शार्टेज
इसमें कोई शक नहीं की सोलन में रोटेशन में पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन कई वार्ड ऐसे हैं जहां पिछले काफी समय से लोगों को पानी नहीं मिला इसके चलते लोगों में रोष है। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के बंद होने से यह संकट और विकराल हो गया है। जहां सोलन की लगभग 85 हजार की आबादी के लिए रोजाना 18 लाख गैलन पानी की जरूरत होती है वहीं शहर वासियों को 12 लाख गैलन पानी ही मिल पा रहा है।  

पार्षद भी लगा रहे गुहार
वार्ड नंबर 4 की पार्षद कृष्णा देवी ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की सप्लाई काफी समय से ठीक से नहीं हो पाई है। इससे लोगों में नगर परिषद और आईपीएच विभाग के प्रति रोष है। वार्ड 5 से पार्षद प्रियंका पांज ने बताया कि उनके वार्ड में पानी चार दिन बाद मिल रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। वार्ड 6 से पाषर्द सत्या वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में जब स्कूल खुल जाएंगे तो पानी की जरूरत और बढ़ जाएगी। वार्ड 3 से पार्षद पार्वती तनवर ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है।

आईपीएच का तरीका गलत : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि वीरवार को भी नप को आइपीएच से केवल12 हजार गैलन पानी ही मिल पाया। यह बेहद कम है। कहा कि आईपीएच कम पानी लिफ्ट कर रहा है। आईपीएच पानी के सप्लाई करने का तरीका ही गलत है। कम सप्लाई क्यों दी जा रही है, इसका जवाब आईपीएच के अधिकारियों के पास नहीं है। पहले जहां लो वोल्टेज की बात कह कर आईपीएच विभाग पानी की सप्लाई पूरी करने में परेशानी की बात करता था। अब गौड़ा में 132 केवी सब स्टेशन को लगे साल होने को आया है लेकिन पानी की समस्या नहीं सुधरी है।

टैंकों की सफाई का
कार्य जारी : ठाकुर

नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि टैंकों की सफाई का कार्य अभी नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसमें चार से पांच दिन का समय और लग सकता है। सफाई के चलते टैंक को खाली किया है। लेकिन इससे पानी की समस्या नहीं है। पानी की समस्या आईपीएच द्वारा कम सप्लाई दिए जाने से है।

भाजपा ने मंत्री पर साधा निशाना
सोलन। शहर में विकराल समस्या को लेकर भाजपा ने स्थानीय विधायक और मंत्री पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, संदीप ठाकुर, मदन ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर और कमला शर्मा, सचिव चंद्रकांता शर्मा, कमल वर्मा, मनीष सोपाल, अशोक ठाकुर, अभिषेक ठाकुर व हितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, कार्यालय सचिव चंद्रकांत ने कहा कि भाजपा सरकार के समय गिरी पेयजल योजना से पूरे शहर को रह रोज पानी दिया जा रहा था। कांग्रेस की सरकार बनते ही यह योजना हांफ गई है। स्थानीय विधायक और मंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पेयजल किल्लत की विकराल स्थिति पैदा हो चुकी है।


कांग्रेसी वार्डों में पूरा पानी
सोलन। कांग्रेस के पूर्व मनोनीत पार्षद विशाल वर्मा ने भाजपाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी दी जा रही है। लेकिन कांग्रेस समर्थित वार्डों में पानी कम छोड़ा जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर नौ के कांग्रेस पार्षद पुनीत के नहा कि पीछे से ही पानी की कम सप्लाई के चलते दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed