फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water problem in solan city

मात्र 20 फीसदी सप्लाई : शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र पानी को तरसे

Tue, 02 Aug 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 02 Aug 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
water problem in solan city
मध्यम और भारी बारिश के बीच सोलन शहर में पेयजल सप्लाई बंद हो गई है। - फोटो : demo pic

विज्ञापन

मध्यम और भारी बारिश के बीच सोलन शहर में पेयजल सप्लाई बंद हो गई है। शहर को पेयजल सप्लाई देने वाली मुख्य योजना अश्वनी खड्ड मंगलवार को सिल्ट के कारण बंद रही। गिरि से महज 20 फीसदी पानी की सप्लाई ही हुई है। अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को पेयजल सप्लाई ठप रही। लोगों को भारी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। बसाल का काफी क्षेत्र पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है।

यहां कई स्थानों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सोलन शहर के मालरोड समेत, कथेड़, आंजी, शामती, रबौण और देहूंघाट में पानी की भारी किल्लत चल रही है। यहां तक की सरकारी कार्यालयों और विश्राम गृहों तक में पानी के लाले पड़े हुए हैं। शहर और आसपास के गांवों में पचास फीसदी से अधिक पानी की सप्लाई अश्वनी योजना से होती है। यहां एक दिन में शहर को 30-35 लाख गैलन पानी की जरूरत रहती है। वहीं सोमवार और मंगलवार को गिरि से महज 8 लाख गैलन पानी ही मिल सका। ऐसे में शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। कई वार्डों में तो पानी की सप्लाई पांच-छह दिन से नहीं हो पाई है। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल संकट गहरा गया है।  
विज्ञापन


हर रोज 35 लाख गैलन पानी की जरूरत
शहर की 60 हजार की आबादी को रोजाना 30 से 35 लाख गैलन पानी की जरूरत पड़ती है। वहीं अश्वनी और गिरि का पानी आईपीएच विभाग द्वारा शहर तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में वितरण का कार्य किया जाता है। लेकिन सोमवार को शहर में महज 8 लाख गैलन पानी ही पहुंचा है। यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी बंद, गिरि पर निर्भरता :  ठाकुर
नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि अश्वनी और गिरि में गाद आने से अश्वनी से पानी की सप्लाई बंद कर दी है। साथ ही गिरि से आईपीएच द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है। इस कारण शहर की पानी की जरूरतों को पूरा कर पाना नप के लिए मुश्किल हो रहा है। एक ओर जहां सोमवार को आईपीएच ने मात्र 8 लाख गैलन पानी दिया वहीं रविवार को भी केवल 10 लाख गैलन पानी ही मिल सका। इस कारण शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की सप्लाी नहीं हो पाई।


अश्वनी में आई गाद : सुभाष चौहान
आईपीएच के एसडीओ सुभाष चौहान ने कहा कि शिमला में हो रही भारी बारिश के चलते अश्वनी खड्ड में गाद जमा हो गई है। इसके कारण साफ पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। रविवार को सप्लाई बंद करनी पड़ी है। वहीं गिरि का भी यही हाल है। इससे गिरि से भी पानी की लिफ्टिंग बेहद कम हो पा रही है। लेकिन विभाग द्वारा सिल्ट को साफ करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed