{"_id":"67ae2e667e0fde3f7e03212a","slug":"water-pipe-stolen-from-store-solan-news-c-176-1-ssml1040-137844-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्टोर से पानी की पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्टोर से पानी की पाइप चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। थाना बागा में एक चोरी की शिकायत आई है। यह शिकायत लहोटी बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के साइट इंजीनियर विक्रान्त सिंह ने दी है। जिसमें पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायत में पुलिस को बताया कि कंपनी का पाइप लाइन का कार्य बेरल गांव में चल रहा है, जोकि जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के तहत आता है। पाइपों का स्टोर गांव सिंहारली में जलशक्ति विभाग पंप हाउस के पास है। जिसकी रखवाली के लिए संदीप कुमार को चौकीदार के रूप में नियुक्त किया गया था। शिकायत के अनुसार 9 फरवरी 2025 को संदीप कुमार ने विक्रांत सिंह को फोन करके बताया कि जब वह अपने स्टोर पर पहुंचा, तो उसने पाया कि 4 पाइपें 65 एमएम लंबाई 6 मीटर गायब थीं। संदीप कुमार ने अपने वर्करों से भी पूछताछ की, लेकिन सभी ने पाइपों को ले जाने से इंकार किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।