फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water is not pure in solan city

शहर में लोगों को सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी शुद्ध नहीं!

Thu, 28 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 28 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
water is not pure in solan city
नगर परिषद सोलन द्वारा जिस निजी कंपनी को शहर में वाटर एटीएम लगाने का जिम्मा सौंपा है उसी ने दावा किया कि मानकों में नप का पानी खरा नहीं उतर रहा। - फोटो : demo pic

नगर परिषद सोलन द्वारा जिस निजी कंपनी को शहर में वाटर एटीएम लगाने का जिम्मा सौंपा है उसी ने दावा किया कि मानकों में नप का पानी खरा नहीं उतर रहा। वीरवार को नगर परिषद के अंबेडकर हाल में निजी कंपनी द्वारा शहर के हर घर को सप्लाई किए जाने वाले पानी और वाटर एटीएम में सप्लाई पानी के सैंपल की इलेक्ट्रोलाइजर विधि से जांच की। इसमें निजी कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया कि नप के पानी में काफी अशुद्धियां हैं। यह लोगों के स्वास्थ्य को खराब करने के लिए काफी है। नप को कंपनी के दावों से अवगत करवा दिया है। इस दौरान शहर में वाटर एटीएम चला रही महिलाएं भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


पानी का पीला रंग मतलब अशुद्ध : श्वेतांग
वाटर एटीएम कंपनी के प्रोजेक्ट अधिकारी श्वेतांग ने बताया कि उनके द्वारा किए टेस्ट में पानी का रंग पीला आया है। यह इस बात का सूचक हैं कि पानी खराब है। अगर कोई भी व्यक्ति बिना आरओ या फिल्टर के इस पानी को पीता है तो पानी से होने वाली कई बीमारियों का शिकार जरूर होगा।
विज्ञापन


तीन वाटर एटीएम शहर में
नगर परिषद द्वारा छह वाटर एटीएम को शहर में लगाए जाने का प्रस्ताव है। इसमें से तीन वाटर एटीएम माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क, अस्पताल रोड और ठोडो ग्राउंड में लगाए जा चुके हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं इन वाटर एटीएम को चला रही रजनीगंधा, बीरबाला और रीना सहगल ने बताया कि जिन लोगों के घरों में पानी को साफ करने के लिए आरओ और फील्टर आदि सुविधाएं नहीं है उनके लिए वाटर एटीएम अच्छा विकल्प है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यह पेयजल स्थिति
सोलन में पानी की सप्लाई आईपीएच और नगर परिषद द्वारा की जाती है। आईपीएच अश्वनी और गिरि से पानी लिफ्ट करके टैंक रोड तक पहुंचता है। इसके बाद पानी को शहर में सप्लाई किया जाता है। शहर की लगभग 60 हजार की आबादी को प्रति दिन लगभग 30 से 34 लाख गैलन पानी की सप्लाई की जरूरत पड़ती है। लेकिन वर्तमान में आईपीएच द्वारा नप को केवल 11 लाख गैलन पानी ही मिल रहा।


क्लोरीनाइज के बाद ही पानी का हो रहा वितरण : गुप्ता
नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि शहर को दिए जाने वाले पानी को अच्छी तरह क्लोरीनाइज करने के बाद ही पानी का वितरण किया जाता है। यही नहीं हर हफ्ते नप द्वारा पानी की सैंपलिंग की जाती है। कहा कि अश्वनी में गाद आने के कारण पीलिया और अन्य बीमारियों के फैलने के खतरे को देखते हुए नप वहां का पानी भी नहीं ले रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed