फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water bill not payed

Solan News: नालागढ़ में 1700 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाया पानी का बिल

Wed, 14 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
विभाग ने पुराने बिल को जोड़कर जारी किए उपभोक्तओं को नए बिल
विज्ञापन

24 जुलाई अंतिम तक बिल जमा नहीं करवाए तो कटेगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के शहरी क्षेत्र में 1700 उपभोक्ताओं ने पिछले साल का पानी का बिल जमा नहीं कराया है। विभाग ने इन सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भी दिए, लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं करवाए हैं। विभाग ने अब इस साल के बिल के साथ इन सभी उपभोक्ताओं को नए बिल जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं को दो माह के समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी बिल जमा नहीं कराते हैं तो पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जलशक्ति विभाग ने नालागढ़ के शहरी क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी कर दिए हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भी जमा करवा सकते हैं। विभाग ने अपने कार्यालय में भी बिल जमा कराने के लिए काउंटर खोल रखा है। नालागढ़ के शहरी क्षेत्र में पानी के 3357 उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को विभाग ने बिल जारी कर दिए हैं। विभाग को कुल 1 करोड़ 66 लाख 54 हजार रुपये बिल के रूप में लेने हैं। पिछले साल 1700 उपभोक्ताओं ने पानी के बिल जमा नहीं कराए। जब इन उपभोक्ताओं से पूछा गया तो इन सबका यह जवाब था कि उन्हें पता नहीं चला। इन उपभोक्ताओं को पुराना बिल इस साल के बिल के साथ जोड़कर दिया गया है। विशेषकर इन उपभोक्ताओं को कहा गया है कि अगर यह 24 जुलाई तक अपना बिल जमा नहीं कराते हैं तो इनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कपिल ने बताया कि विभाग को 1.66 करोड़ रुपये बिल के रूप में उपभोक्ताओं से लेना है। उपभोक्ताओं को विभाग ने दो माह का लंबा समय दिया है। 24 जुलाई के बाद अगर बिल जमा नहीं होता है तो विभाग पानी के कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed