{"_id":"669524fabeb337d50f0ca89f","slug":"walk-slowly-in-dharampur-construction-of-foot-over-bridge-solan-news-c-176-1-ssml1042-125114-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में धीमी गति से चल\nरहा फुटओवर ब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में धीमी गति से चल रहा फुटओवर ब्रिज का निर्माण
Mon, 15 Jul 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में राहगीरों के लिए बनाए जा रहे ओवरब्रिज के लिए लगाए पोल। संवाद
दस दिनों से सड़क पर बिखरा पड़ा है सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे आने वाले दिनों में अब लोगों को कई चौक पर सड़क क्रॉस करने में दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन बीते दस दिनों से कार्य ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में कार्य काफी धीमा हो गया है। करीब एक माह में कंपनी की ओर से भूमि से नीचे पिलर निर्माण के बाद दोनों ओर पोल लगाए हैं। इसके बाद कंपनी की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़क पर ही निर्माण सामग्री को भी छोड़ दिया है। इससे राहगीरों को भी मुश्किलें आ रही हैं।
वहीं सड़क पर जगह कम रहने से चौक पर वाहनों के आपस में टकराने के मामले भी आ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भी यहां पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुट ओवरब्रिज को जल्द बनाया जाए। लोगों ने जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा से आग्रह किया कि फुट ओवरब्रिज के कार्य को कंपनी से बोलकर जल्द करवाएं ताकि लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।