{"_id":"65b25a52dc108bc0ac0cb4f4","slug":"voting-information-given-to-new-voters-through-short-film-in-district-headquarters-solan-news-c-176-1-ssml1041-115151-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला मुख्यालय में लघु फिल्म से नए मतदाताओं को दी मतदान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला मुख्यालय में लघु फिल्म से नए मतदाताओं को दी मतदान की जानकारी
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में जागरूक कार्यक्रम आयोजितसोलन में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में प्रशासन, राजनीतिक पार्टियों समेत शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में युवा एवं भावी मतदाताओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे मत पत्र बनाने एवं मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक लघु फिल्म दिखाई गई तथा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का संदेश भी दिखाया व सुनाया गया। इसके अलावा सनातन धर्म मंदिर सोलन के हॉल में भाजयुमो ने भी नव मतदाता दिवस को मनाया। इसमें युवा मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
इनसेट
बीएलओ ने दी मतदान की जानकारी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी बुथो पर मतदाता दिवस मनाया गया। धर्मपुर के आदर्श मतदान केंद्र व अन्य बूथों पर बीएलओ की और से नए मतदाताओ के साथ मतदाता दिवस मनाया गया। जिसके लिए चुनाव अधिकारियों ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
इनसेट
विद्यार्थियों ने मतदान दिवस पर ली शपथ
दाड़लाघाट(सोलन)। नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में एनएसएस स्वयं सेवकों ने पूर्ण राजत्व दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस के सभी वाॅलंटियर्स ने भाग लिया। बच्चों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के ऊपर शपथ ग्रहण की। एनएसएस प्रभारी सत्या देवी ने बच्चों को मताधिकार के बारे में जानकारी दी और सभी को पूर्ण राजत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
इनसेट
मतदान दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कुमारहट्टी में वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाए गए। इस अवसर पर इन विषयों पर बच्चों के लिए पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने पूर्ण राज्यत्व दिवस और कला अध्यापक सुभाष ने बच्चों को मतदाता दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक धनी राम, सुभाष, रेखा, अनु, जय शर्मा, पवन, मंजीत समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
इनसेट
बूथ स्तर पर किया मतदान के प्रति जागरूक
दाड़लाघाट(सोलन)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर वीरवार को उप तहसील दाड़लाघाट के तीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप तहसील दाड़लाघाट के बूथ स्तरीय अधिकारी बलदेव राज पंवर ने बताया कि वीरवार को राजकीय प्राथमिक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एक जागरुकता कार्यक्रम में बूथ स्तर में स्थानीय लोगों व विद्यालय परिवार को मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। संवाद
इनसेट
नए मतदाताओं को दिखाया पीएम का लाइव प्रसारण
परवाणू(सोलन)। भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल की ओर से नगर परिषद परवाणू के सामुदायिक भवन में नए मतदाताओं के लिए सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें युवाओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से युवाओं को संबोधित करने का लाइव प्रसारण भी देखा। इस मौके पर उत्कृष्ट खेल सम्मान के तहत खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, कसौली मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव नरेंद्र ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, युवा मोर्चा कसौली मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परवाणू में भी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बीएलओ रजनीश बन्याल ने बताया कि नव युवा मतदाता और वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ कर जो नए मतदाता बन सकते है। संवाद
इनसेट
विडियो कांफ्रेंस से जुड़े प्रशिक्षु
अर्की (सोलन)। लक्ष्य बीएड कॉलेज अर्की (मज्याट) के प्रशिक्षुओं ने नव मतदाता सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री संवाद में भाग लिया। वहीं उन्होंने मत का लोकतंत्र में योगदान को साझा किया। इस अवसर पर लक्ष्य बीएड कालेज अर्की मज्याट के प्राध्यापक मीनाक्षी शर्मा और निशा पाठक ने भी प्रशिक्षुओं के साथ संवाद में भाग लिया । संवाद