फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Volunteers honored for their outstanding work

Solan News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धुंदन के उपप्रधान मदन लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने एनएसएस ध्वज को सलामी दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर समाजसेवी अमर सिंह वर्मा ने 5,100 रुपये और अन्य दानी सज्जन ने 2,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारियों संतोष बट्टू और सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों व दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मेहर चंद बट्टू, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य कौशल्या देवी और मीरा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed