फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Viral patients increase in the district, influenza ward ready in the hospital

Solan News: जिले में बढ़ वायरल के मरीज, अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वार्ड तैयार

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
दस बिस्तरों के वार्ड में ऑक्सीजन समेत आवश्यक दवाएं पूरी
विज्ञापन

तेजी से फैल रहे वायरल को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट
बुखार, जुकाम व शरीर में दर्द से पीडि़त होकर मरीज पहुंच रहे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में बुखार, जुकाम और शरीर में दर्द से पीड़ित मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने कमर कस ली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को भी वायरल के मामले बढ़ने से चिंता सतानी शुरू हो गई है। रोजाना अस्पताल में 150 से अधिक लोग वायरल से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वार्ड तैयार कर दिया है। वार्ड में दस बिस्तर लगाए गए हैं। इसी के साथ वार्ड में ऑक्सीजन समेत आवश्यक दवाओं की खेप पूरी कर दी है। अस्पताल में अधिक वायरल से पीडि़त आने वाले मरीजों को इन्फ्लूएंजा वार्ड में भर्ती किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल के जिस वार्ड को इन्फ्लूएंजा वार्ड में तबदील किया गया है वहां मेडिसिन वार्ड है। इसी के साथ जिले के अन्य अस्पतालों में भी इन्फ्लूएंजा वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन से चार बिस्तर इसके लिए रिर्जव किए गए हैं। मरीजों कोई दिक्कत न आए इसे लेकर वार्ड को तैयार कर दिया गया है। बीते दिनों से तेजी से वायरल मामले आने के बाद महकमा अलर्ट है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ से आने वाले लोग वायरल से ग्रसित हो रहे है क्योंकि मौसम का फर्क पड़ रहा है। महाकुंभ में ठंडे पानी में लेाग सनान कर रहे हैं। इस कारण उन्हें शरीर में दर्द और अन्य लक्षण आ रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश में भी लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में गर्म और रात में ठंड का एहसास होता है। इस कारण भी लोग बुखार, जुकाम और दर्द से पीडि़त हो रहे हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीजों के टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। राहत यह है कि टेस्ट रिपोर्ट ठीक आ रही है। लेकिन मरीजों की स्थिति काफी खराब है।

इनसेट
ऐसे करे बचाव
-गर्म कपड़े पहने।
-पसीना आने पर शरीर को ढक कर रखें।
-गर्म चीजों का सेवन करें।
-ठंड पानी से दूरी बनाएं।

इनसेट
अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वार्ड तैयार किया गया है ताकि वायरल से अधिक ग्रसित मरीजों को अलग से रखा जा सके। वार्ड में आवश्यक दवाएं और ऑक्सीजन की खेप पूरी है।
विज्ञापन

-डॉ. एमपी सिंहए चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed